भारत की टेक आज़ादी की पुकार: Sridhar Vembu ने मांगी 10-साल की राष्ट्रीय तकनीक मिशन
mohammad Hamid
8 Nov 2025 | NewsInTick
Zoho के CEO Sridhar Vembu ने भारत को विदेशी टेक पर निर्भरता से मुक्त करने के लिए एक 10-साल के राष्ट्रीय तकनीकी मिशन की मांग की है। ये बयान तब आया जब RPG Group के Chairman Harsh Goenka ने X (Twitter) पर सवाल उठाया —
“अगर अमेरिका हमें अपनी टेक प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करने से रोक दे तो क्या होगा?”
Vembu का संदेश
Vembu ने कहा कि यह सिर्फ ऐप्स की बात नहीं है — भारत को ऑपरेटिंग सिस्टम, चिप्स, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और हार्डवेयर जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनना होगा।
उनके मुताबिक, हमें अगले 10 सालों में अपना स्वदेशी टेक ईकोसिस्टम खड़ा करना चाहिए, जिसमें स्टार्टअप्स, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग सभी जुड़ें।
अख़िर क्यों ज़रूरी है ये मिशन
भारत फिलहाल अमेरिकी कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स और तकनीकों पर काफी निर्भर है — Google, Meta, Microsoft, Apple जैसी दिग्गजों के बिना डिजिटल लाइफ ठप पड़ सकती है।
TikTok बैन के बाद भी लोग Instagram Reels जैसे विदेशी ऐप्स पर लौट आए — जो दिखाता है कि सिर्फ बैन नहीं, बल्कि Quality और Inovetion से मुकाबला ज़रूरी है।
विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह का Long-term मिशन तभी सफल होगा जब सरकार, Industry और Educational institution एक साथ मिलकर काम करें। चिप निर्माण, AI रिसर्च, और Data Security जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की ज़रूरत होगी।
🧠 NewsInTick Insight:
अगर भारत अगले 10 सालों में अपनी तकनीकी नींव मज़बूत करता है, तो आने वाले दशक में “Made in India Tech” सिर्फ नारा नहीं — हकीकत बन सकती है।