सैम ऑल्टमैन: भारत बनेगा ओपनएआई का सबसे बड़ा बाज़ार
9 अगस्त 2025 | NewsInTick
चैटजीपीटी 5 के लॉन्च इवेंट में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाद भारत अब एआई का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार बन चुका है और संभावना है कि जल्द ही भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लेगा।
ऑल्टमैन ने बताया कि भारत में एआई का उपयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। भारतीय यूज़र्स एआई के साथ नए और नवाचारी प्रयोग कर रहे हैं और समाधान विकसित कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ओपनएआई भारत के स्थानीय साझेदारों के साथ मिलकर एआई को किफ़ायती और सभी के लिए सुलभ बनाने पर काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने सितंबर में भारत आने की भी घोषणा की।
इसे भी पढ़ें:-
पाकिस्तानी विशेषज्ञ की राय: अमेरिका के टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी